Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार की जनता तेजस्वी और इंडी गठबंधन को मौका देगी : अखिलेश यादव

मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि बिहार की जनता इंडी गठबंधन को एक मौका जरूर देगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार नहीं झूठ का इंजन है।

24 Oct 2025

बिहार की जनता तेजस्वी और इंडी गठबंधन को मौका देगी : अखिलेश यादव

अजमेर। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बिहार की जनता तेजस्वी और इंडी गठबंधन को एक मौका देगी। उन्होंने तेजस्वी यादव को इंडी गठबंधन की ओर से बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शुक्रवार को किशनगढ़ मार्बल सिटी आए थे। चार्टर प्लेन से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे अखिलेश यादव का यहां फूल माला से स्वागत किया गया।

मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि बिहार की जनता इंडी गठबंधन को एक मौका जरूर देगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार नहीं झूठ का इंजन है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी डबल इंजन सरकार है। कितना विकास हो रहा है जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सपा की सरकार तो 2027 में ही बन जाएगी। उल्लेखनीय है कि यादव किशनगढ़ मार्बल औद्योगिक क्षेत्र में आर के मार्बल के प्रतिष्ठान 90 डिग्री पर गए जहां देशी और विदेश मार्बल देखे। अखिलेश यादव के किशनगढ़ आगमन की सूचना पर किशनगढ़ एयरपोर्ट से लेकर मार्बल क्षेत्र में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार की जनता तेजस्वी और इंडी गठबंधन को मौका देगी : अखिलेश य
मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि बिहार की जनता इंडी गठबंधन को एक मौका जरूर देगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार नहीं झ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News